कोंच। आगामी दो अक्टूवर तक समूचे जिले को घोषित किये जाने की अधिकारियों की मंशा को उनके विभाग के ही लोग पलीता लगाने में जुटे हैं। इसकी एक बानगी गुरुवार को ही देखने को मिली जब सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह की ग्राम विरगुवां में लगाई गई चौपाल लगाई और शौचालयों का सत्यापन किया जिसमें लक्ष्य 202 के सापेक्ष महज 23 इज्जतघर ही बन सके हैं।

ब्लॉक कोंच के ग्राम विरगुवां में गुरुवार को सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने जन चौपाल लगाई। चौपाल में हालांकि उन्होंने गांव में राशन कार्डों, पेंशन, स्कूली व्यवस्था आदि पर तो नजर डाली ही, उनका मुख्य फोकस शौचालयों पर ही था। दरअसल, शासन की मंशा और जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर के निर्देशों पर पूरे जिले को ओडीएफ घोषित करने के लिये दो अक्टूवर की तिथि मुकर्रर की गई है और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता भी इसी बात को लेकर है कि समय के भीतर सभी इज्जतघरों का निर्माण पूरा हो जाये, लेकिन इनके निर्माण की जो गति है उसे देख कर ऐसा तो बिल्कुल नहीं लगता है कि दिये गये समय में इनका निर्माण पूरा हो सकेगा। गांव में शौचालयों की स्थिति यह है कि कुल लक्ष्य 202 के सापेक्ष अभी तक मात्र 23 शौचालय ही बन कर तैयार हो सके हैं। सीडीओ ने अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिये हैं कि निर्माण गति को और बढाया जाये और दिये गये समय से पहले इन्हें पूरा करायें। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ऐंन्द्रकुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन, पीडी एससी वर्मा, वीसी मनरेगा एके दीक्षित, बीडीओ सत्तीदीन वर्मा, बीईओ कोंच अजितसिंह, प्रधान बबलू यादव, जेई विद्युत संजय आदि मौजूद रहे।

Leave a comment