उपजिलाधिकारी कालपी के नोटिस के बाद लेखपालों में हडक़ंप
उरई  ।कालपी। लेखपाल संघ के प्रांतीय आवाहन पर विगत कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे लेखपाल बार-बार चेतावनी के बाद काम पर वापस न लौटने के बाद सूबे की सरकार द्वारा कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर जिलाधिकारी जालौन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कालपी ने नई भर्ती वाले बिना प्रशिक्षण प्राप्त कालपी तहसील के 41 लेखपालों के खिलाफ बर्खास्तगी का चेतावनी नोटिस जारी करने से लेखपालों में हडक़ंप मच गया है।
जिलाधिकारी जालौन मन्नान अख्तर के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र ने परिवीक्षा पर काम कर रहे  लेखपालों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्तगी का नोटिस थमाया गया है। उपजिलाधिकारी कालपी ने 41 लेखपालों जो अभी भर्ती हुये है। और परिवीक्षा काल ( अण्डर ट्रेनिंग ) में है। सभी को नोटिस जारी करते हुये।उनसे पूछा है कि चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटे है।क्यो न उन्हें सेवाओं से बर्खास्त कर दिया जाये। उपजिलाधिकारी कालपी द्वारा कालपी तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल शाहजहांपुर राधवेन्द्र, चमारी सुरेन्द्र कुमार महान,राधवेन्द्र सिंह गुलौली,राज कुमार प्रजापति खडगुई, जयवीर सिंह भदरेखी,अमित कुशवाहा उकासा, रोहित पटेल पथरेटा, राहुल कुमार पिपरौधा,वेद कुमार बड़ागांव,प्रंयिका सिंह ताहरपुर, अभिषेक यादव मंगरौल, हेमन्त बुजे पाल सिम्हारा कासिमपुर,प्रशान्त कुमार सरैनी, जितेन्द्र सिंह मानपुर, अमित पटेल इमिलिया बुर्जुग,सुमित यादव उसरगांव, रामजी सिंह नाका, गौरव गुप्ता अभैदेपुर,मंगल सिंह पाल हरचंदपुर, श्रीराम पाल सौंधी, अनिल यादव सरसेला,श्रीराम जी चन्देल जकसिया, शिवमंगल पाठक कुसमरा बाबनी, सतेन्द्र कुमार सोहरापुर, अनूप कुमार बबीना, आर्दश कुमार सहजेरा,सचिन गुप्ता,बागी,दीपेश मिश्रा हैदरपुर, रामसिंह नूरपुर,विजय आनन्द वर्मा जौराखेरा, दर्शन सिंह मटरा, जितेन्द्र वर्मा उरकराकलां,विघासागर छौंक,रवि कुमार संजय सिकरी रहमानपुर, दयाशंकर गौतम बैरई,प्रशान्त गौतम दहेलखण्ड,सोनू भास्कर नादई,कु0विभाग अकोडी़,आनन्द मंगल गौतम पिपरायां, अरविन्द कुमार पाण्डेय इकौना, अमित कुमार चर्खी सहित 41 लेखपालों को दिये गये बर्खास्तगी के नोटिस के बाद हडक़ंप मच गया है।

Leave a comment