कोंच-उरई। उपखंड के एसडीओ विद्युत पुरुषोत्तम सिंह के तबादले के बाद उनके स्थान पर आये नये एसडीओ विमल कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने राजस्व बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यदि उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली चाहिए तो उन्हें अपने बिल समय से जमा कराने होगें।
मालूम रहे कि पहले उपखंड अधिकारी रहे पुरुषोत्तम सिंह का तबादला ललितपुर में एसडीओ मीटर के तौर पर हो गया है। विमल कुमार ने उनके स्थान पर चार्ज लिया है जो इसके पूर्व झांसी जनपद के मुऊरानीपुर और मोठ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त मुलाकात में बताया कि राजस्व वसूली पर उनका मुख्य रूप से जोर होगा। जिसमें उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी का बिल गड़बड़ है तो वह व्यक्ति सीधे उनसे संपर्क करे।






Leave a comment