उरई । शनिवार को कुठौंद थाना क्षेत्र में धराना के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए जिन्हें प्रारम्भिक उपचार के लिए कुठौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन हालत अधिक गंभीर होने की वजह से बाद में औरैया के जिला अस्पताल में पहुँचा दिया गया ।

औरैया निवासी देवेन्द्र ( 38 वर्ष ) आज अपनी पत्नी प्रमिला ( 35 वर्ष ) को बाइक पर बैठा कर जालौन से वापस आ रहे थे , धराना के पास तेज रफ़्तार में आ रहा अज्ञात ट्रक उनकी बाइक में टक्कर मार कर निकल गया जिससे उनकी बाइक गिर पड़ी और पति पत्नी दोनों लहूलुहान हो कर बुरी तरह घायल हो गए । बाद में पुलिस ने दंपत्ति को अस्पताल पहुँचाया । टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है ।

Leave a comment