उरई । विद्यालय जा रहे अध्यापक की मोटर साइकिल बारिश के कारण फिसल जाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए । हालत नाजुक स्थानीय अस्पताल से उन्हें उच्चस्तरीय होने के कारण इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया ।

उरई निवासी गौरव विश्नोई  उच्च प्राथमिक विद्यालय माधौगढ़ में अध्यापक नियुक्त हैं । वे रोजाना मोटर साइकिल से उरई से स्कूल आते जाते हैं । इसी क्रम में शनिवार को वे जब घर से स्कूल के लिए निकले तो रास्ते में तेज बारिश  शुरू हो गई । देर तक बारिश जारी रहने से उन्हे स्कूल पहुँचने में देर होने लगी । इसलिये उन्होने मोटर साइकिल की रफ़्तार तेज कर दी जिससे सुढार के पास मोटर साइकिल फिसल कर पलट गई और वे उछल कर दूर जा गिरे जिससे गंभीर रूप से चुटहिल हो गए । बाद में राहगीरों ने उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुँचाया । जहाँ डाक्टरों ने सिर में गहरी चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया ।

 

Leave a comment