उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के देवपुरा में विषखापर के काट लेने से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया गया है।
उक्त गांव में जावेद (45वर्ष) पुत्र इकबाल अपने घर पर काम कर रहे थे। उसी समय विषखापर निकला और उसने उन्हें काट लिया। विषैले प्रभाव के कारण वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घर वाले उनको आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। लेकिन हालत अधिक नाजुक होने की वजह से सीएचसी से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।






Leave a comment