जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया में किसान के खेत में दबंग ने जबरन मेड़ डाल दी। जिससे उसने उप जिलाधिकारी के सामने पहुंचकर अन्याय से बचाने की गुहार की। उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मामले की जांच के लिए निर्देशित कर दिया है।
सिहारी पड़ैया निवासी कुलदीप कुमार पुत्र विश्वेश्वर ने उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि अपनी दबंगी के जोर के कारण सतीश कुमार ने जबरन उसके खेत में मेड़ डाल दी है। मना करने पर वह झगड़े पर आमादा हो गया। कुलदीप ने उप जिलाधिकारी से कहा कि वे खेत की नाप कराकर अवैध मेड़ को हटवायें। दबंग के खिलाफ भी कार्रवाई की जाये। किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच कर उसे समुचित राहत दिलाने के निर्देश दिये।






Leave a comment