उरई। आज टाउन हाल उरई से पॉलीथिन को  प्रतिबन्ध करने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई।रैली टाउन हाल उरई से मुख्य बाजार घंटाघर होते हुए बजरिया से टाउन हाल पर समाप्त हुई। रैली को एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने रवाना किया।
रैली में उपजिलाधिकारी विकास कश्यप, कार्यवाहक ईओ सुरेश कुमार सोनी,नगर मैजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार,तहसीलदार ब्रजेश कुमार ,नायाब तहसीलदार नरेंद्र राम ने रैली निकाल लोगो को नॉन पोली बैग के इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने कहा कि बाहर से सामान उठाकर लाने की सहूलियत देने वाली पॉलीथीन हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है किन्तु थोड़ी सी सहूलियत के लिए हम समूचे जीव जगत को खतरे में डाल रहे हैं। पॉलीथीन एेसे रसायनों से बनाया जाता है जो जमीन में 100 सैकड़ों वर्ष तक नष्ट नहीं होता। सौ साल के पश्चात भी पॉलीथीन को जमीन से ज्यों का त्यों निकाला जा सकता है जो खतरे की वजह है। उपजिलाधिकारी विकास कश्यप  ने कहा की मानव द्वारा निर्मित चीजों में प्लास्टिक थैली ही एेसी चीज है। जो, नदी नालों नलियों,खेतों खलिहानों,भूमि के अंदर बाहर सब जगहों पर आज प्लास्टिक के कैरी बैग्स अटे पड़े हैं। लगभग तीस दशक पहले किये गये इस आविष्कार ने एेसा कुप्रभाव फैलाया है कि आज प्रत्येक उत्पाद प्लास्टिक की थैलियो में मिलता है। आज इस जागरूकता रैली के माध्यम से आम जन को जागरूक कर पोलिबैग के इस्तेमाल को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करना है। उन्होंने रैली के माध्यम से लोगो से प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल न करने की बात कही। इस मौके पर आर आई नगर पालिका राकेश कुमार पालिकाध्यक्ष उरई अनिल बहुगुणा,डा ममता स्वर्णकार,शशि सिंह, मंजू रानी युद्धवीर कंथारिया सहित कई लोग उपस्थित रहे। व्यपारी सुशील गुप्ता कहते है कि हमने पिछले साल भी अभियान चलाया था। जहां प्लास्टिक बैग की जगह नॉन वोवन बैग ही बनवाए थे। अब हमने पॉलीथिन के खिलाफ दुबारा अभियान छेड़ा है। पॉलीथिन के लिए शासन और प्रशासन स्तर से भी सख्त कानून हो तो अच्छा है।

Leave a comment