उरई । कूलर के करेंट से एक युवक की उसके घर में मौत हो गई ।
मूल रूप से ग्राम कुठौन्दा बुजुर्ग निवासी जयवीर सिंह ( 32 वर्ष ) पुत्र साहब सिंह जालौन कसे के मोहल्ला भवानीराम में रहता था । रविवार को वह कूलर में पानी भर रहा था तभी उसमें करेंट आ गया । करेंट इतना तेज था कि पलक झपकते ही के प्राण पखेरू उड़ गए । उसकी मौत के कारण उसके पूरे परिवार में कोहराम मच गया






Leave a comment