
उरई । आटा स्थित स्टेट बैंक शाखा से चोरी के मामले में फरार 15 हजार का इनामी अभियुक्त रविवार को पुलिस के शिकंजे में आखिर फंस ही गया ।
आटा स्थित स्टेट बैंक शाखा में सेंध लगाने वाले राजू उर्फ भोपाली निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर उरई काफी समय से पुलिस को छकाते हुए फरार था । उसको गिरफ्तार कराने वाले को पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया फिर भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था ।
आखिर रविवार को आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह और स्वाट टीम प्रभारी ब्रिजनेश यादव और सर्विलान्स प्रभारी मतीन खान के संयुक्त ऑपरेशन में रविवार को उसे दबोच लिया गया । उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया है ।






Leave a comment