उरई । ग्राम बंगरा में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने इसके नेताओं के हौंसले बुलंद कर दिये वहीं प्रतिद्वंदीयों के होश यहाँ के जमावड़े को देख कर उड़ गए ।

 

 

बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया गया । वक्ताओं ने कहा कि केंडीडेचर में हमारे घोषित प्रत्याशी का कोई मुक़ाबला नहीं है । लोग याद करते हैं कि जब वे सांसद थे पुलिस उत्पीड़न हो या प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री सहायता कोष से इलाज के लिए गरीब को सहायता दिलाने का उन्होने सदा तत्पर पहल की । जबकि वर्तमान में आम लोगों की ही नहीं सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता तक अपने को अनाथ महसूस करने लगे हैं । इसका चुनाव में लोग पूरा हिसाब किताब इन शहंशाहों से लेंगे ।

कार्यक्रम में गयाचरण दिनकर मुख्‍य जोन इंचार्ज, लालाराम अहिरवार मुख्‍य जोन इंचार्ज ,जितेन्‍द्र शंखवार मुख्‍य जोन इंचार्ज ,जगजीवन अहिरवार मुख्‍य जोन इंचार्ज , भूपेन्‍द्र आर्या मुख्‍य जोन इंचार्ज, डा० घनश्‍याम  अनुरागी प्रत्‍याशी लोकसभा , डा०बृजेश जाटव मण्‍डल जोन इंचार्ज, हीरालाल चौधरी जिलाध्‍यक्ष बसपा सहित सैकडों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सम्मेलन में मोहभंग के शिकार भाजपा समर्थक चेहरे नजर आए जिससे राजनीतिक क्षेत्र में खलबली मच गई ।

 

Leave a comment