उरई। नगर कोतवाली अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर करता था।
नगर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर झांसी रोड निवासी शैलेंद्र भाटी पुत्र बृजकिशोर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीती रात लगभग एक बजे वह साड़ी से फंदा बनाकर उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है।

Leave a comment