माधौगढ़। ग्राम सभा असहना के मजरा गीधन खोड़ के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बन्नाम सिंह पर आरोप लगाया कि गीधन खोड में विद्यालय से सचिवालय तक व सचिवालय से सीसी तक का फर्जी स्टीमेट बनाकर लाखों रुपयों खाते से निकाल लिए। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार माधौगढ़ में आयोजित तहसील दिवसों में इसकी शिकायत की लेकिन जांच नहीं हुई। इस पर जब मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की गई तब कही खण्ड विकास अधिकारी अपनी नींद से जागे और जांच आनन-फानन में क्षेत्र पंचायत माधौगढ के जेई राकेश प्रजापति को सौंप दी लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक जांच नहीं की गई। ग्रामीण विश्वजीत, गोविन्द, रन सिंह आदि बताया कि हम गरीबों के जॉब कार्ड बने हैं लेकिन काम नहीं मिलता है। प्रधान ट्रैक्टर से काम कराते हैं और दूसरी ग्राम पंचायत के जाब कार्ड लगाकर पैसे निकाल लेते हैं। उन्होंने मामले की जांच निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।






Leave a comment