जालौन-उरई। रिश्तेदार युवक द्वारा बहला-फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने की शिकायत पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की। उधर पुलिस ने प्रेमी जोड़े की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक पिता ने बताया कि ग्राम उदोतपुरा निवासी उसका रिश्तेदार युवक तुलाराम उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान तुलाराम ने उसकी बेटी पर डोरे डालकर उससे संबंध बना लिए। लगभग एक पखवारे पूर्व बहला-फुसलाकर वह उसकी बेटी को ले गया। जिसका काफी खोजबीन के बाद पता नही चला है। उसने बेटी के साथ अनिष्ट की आशंका जाहिर की है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी है।






Leave a comment