उरई। साहित्यकार डा. दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में दिया जाने वाला प्रखर बुद्धि पुरस्कार एवं बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की घोषणा कर दी गई है। रसकेंद्री देवी महाविद्यायल ऊमरी की टापर सुबी राजपूत को इस वर्ष का प्रखर बुद्धि पुरस्कार मिलेगा।
मुस्कान हास्पिटल एवं नर्सिंग सेंटर में हुई वार्षिक बैठक में निर्णय लिया गया कि बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता 7 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे से रज्जन देवी हेमंत कुमारी महाविद्यालय गोहन, रसकेंद्री देवी महाविद्यालय ऊमरी, एफजेएन शिक्षा निकेतन रामपुरा और मुस्कान हास्पिटल एवं नर्सिंग सेंटर उरई में सपन्न कराई जायेगी। प्रतियोगी 10 अगस्त से 25 सितंबर तक फार्म भर सकेगें।
पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अरविंद गौतम चच्चू एवं सचिव डा. अंकुर शुक्ला ने बताया कि शैक्षिक प्रोत्साहन के लिए डा. दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में सन् 2012 से मेधावियों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया िकइस वर्ष का प्रखर बुद्धि पुरस्कार रसकेंद्री देवी महाविद्यालय की टापर रही विज्ञान वर्ग की छात्रा सुबी राजपूत को मिलेगा। उसे यह सम्मान 15 नवबंर को रसकेंद्री देवी महाविद्यालय में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जायेगा।
बैठक में प्रखर विज्ञान बुद्धि पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अरविंद गौतम चच्चू एडवोकेट, सचिव डा. अंकुर शुक्ला, बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के संयोजक डा. कुमारेंद्र सिंह सेंगर और डा. रेहान सिददीकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment