उरई। रामपुरा थाना अंतर्गत ऊमरी कस्बे में गत 22 मई को गला रेतकर किशोर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष लाखन सिंह यादव ने बताया कि रामपुरा थाने के ग्राम टीहर के अखिलेश पचौरी की गांव के ही ओमजी तथा मध्य प्रदेश के सौरभ भदौरिया से अच्छी दोस्ती थी। तीनों ही शातिर दिमाग है। उनका प्लान क्षेत्र से किसी का अपहरण करके लंबी फिरौती वसूलना था। तांकि वे मौज-मस्ती कर सकें।
22 मई को इसी मकसद से उन्होंने टीहर के मिटठू उर्फ अंकित को ऊमरी के पास एक भटटे पर बुलवाया और उसे बंधक बना लिया। वे लोग मिटठू से अपने घर बात करके 30 लाख रुपये मंगाने की बात कह रहे थे। जिस पर मिटठू भड़क गया। इस बहस में उन लोगों ने गुस्से में आकर मिटठू को दबोच लिया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मिटठू का शव ईंट-भटटा की गुफा में घास डालकर छिपा दिया।
लेकिन यह रहस्य खुल जाने पर वह भाग निकला। पुलिस ने आज उसको गिरफ्तार कर पाया। सबसे बड़ी बात यह रही कि उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।






Leave a comment