जालौन-उरई। कोतवाली पुलिस ने ग्राम माड़री में दबंगई दिखाने के लिए आये दिन झगड़ा करने वाले युवक को पकड़कर कोतवाली में बंद कर दिया है।
माड़री निवासी देवीशरण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का आनंद पुत्र वासुदेव आये दिन अपना रुतबा गालिब करने के लिए उसके साथ गाली-गलौज करता है। जलालत झेलते-झेलते वह परेशान हो चुका है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनंद को धरदबोचा और कोतवाली लाकर उसका चालान कर दिया।

Leave a comment