जालौन-उरई। क्षेत्र में शराब पीकर पति द्वारा प्रताड़ित करने की पत्नियों की शिकायतों का अंबार लगता जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी दाउदपुर में सुखदेवी ने अपने पति अमृत सिंह के खिलाफ शिकायत की कि वह आये दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। पहले उसने पुलिस का इस बारे में अवगत कराया तो पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया। लेकिन छूटकर आने के बाद उसने इसके लिए पत्नी की फिर खबर ली तो पत्नी जिलाधिकारी के पास पहुंच गई। जिलाधिकारी ने पुलिस को उसके पति को अच्छी तरह टाइट करने के निर्देश दिये हैं।
उधर शहजादपुरा निवासी संगीता ने बताया कि उसका पति दशरथ सिंह शराब के लिए मजदूरी करके जो वह पैसे लाती है सभी छीन लेता है। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। घर-गृहस्थी के सामान को तोड़ने-फोड़ने से भी बाज नही आता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment