जालौन-उरई। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में भाई आपस में गुत्थम-गुत्था हो गये। बाद में छोटे भाई ने पुलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर शांति भंग में उसका चालान कर दिया।
माड़री निवासी भगवती शरण का अपने बड़े भाई आंनद कुमार से पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। छोटे भाई ने इस पर 100 नंबर पर फोन करके पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आंनद को पकड़ लिया और उसके खिलाफ थाने ले जाकर शांति भंग की कार्रवाई कर डाली।

Leave a comment