उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र में फोरलेन पर गुम्मा लादे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से डम्फर ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गये। जबकि डम्फर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुधवार की शाम जोल्हूपुर मोड़ पर गुम्मा लादे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से झांसी से कानपुर जा रहे डम्फर यूपी बीटी 4842 ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गये और ईंटें सड़क पर दूर-दूर तक फैल गईं। उधर केबिन और स्टेयरिंग टूटकर अंदर धंस जाने से डम्फर का चालक उसमें फंस गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और उन्होेंने किसी तरह डम्फर के चालक को बाहर निकाला। बाद में हाइवे पैट्रोल के वाहन ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।






Leave a comment