जालौन-उरई। हैलमेट दिवस पर बुधवार को पुलिस ने औरैया मार्ग पर चुंगी नंबर-4 के पास दोपहिया वाहनों की सघन चैकिंग की।
उप निरीक्षक शफीक अहमद द्वारा की गई चैकिंग में तीन मोटर साइकिल चालकों के खिलाफ उनके पास कोई कागजात न होने की वजह से मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 206 के तहत कार्रवाई की गई। जबकि एक दर्जन वाहन चालकों से हैलमेट न लगाने के कारण 1900 रुपये अर्थदंड वसूला गया।






Leave a comment