जालौन-उरई। पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण को लेकर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दीक्षित के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह को सौंपा। जिसमें प्रधानमंत्री से पूर्व में की गई अपनी घोषणा के मुताबिक तत्काल प्रभाव से बुंदेलखंड राज्य गठित करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में वसीम हक, मोहन सिंह, विजय बाबू, सचिन कुमार, संतोष साहू, विनोद कुमार, मो. महफूज, महेश चौधरी, नितिन पटेल, हासिम, लखन भदौरिया, आफताब आदि लोग शामिल थे।

Leave a comment