जालौन । फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील बातें व गाली, गलौज किए जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस से की है ।कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधौसा निवासी एक महिला ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को  को दिया है। महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोई अज्ञात व्यक्ति दो नंबरों से उसके पास लगातार फोन कर रहा है। फोन पर वह अश्लील बातें करता है। जब वह विरोध करती है तो गाली, गलौज करने लगता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने  फोन नम्बर के आधार पर मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी है।

 

Leave a comment