उरई। नेशनल हाइवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार एक बच्चे की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गये।
बुधवार को एट थाना क्षेत्र में पिरौना के पास कृपाल ढाबा के सामने अज्ञात ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकला। इसमें बाइक पर सवार कृष्णा कुशवाहा (30वर्ष) और पीलू पुत्र रामाधार गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि तीन वर्षीय बालक हर्ष पुत्र नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल के लिए पहुंचाया। जबकि मृत बच्चे का शव सील करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment