उरई। व्यापार कर विभाग की टीम ने जालौन-औरैया मार्ग पर प्रतापपुरा के पास से एक टैंपों तथा एक पिकप गाड़ी को पकड़ा। जिनमें इलेक्ट्रोनिक्स व खाद्य पदार्थ आवश्यक प्रपत्रों के बिना ले जाये जा रहे थे। व्यापार कर की टीम ने दोनों गाड़ियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
व्यापार विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक टैंपो में इलेक्ट्रोनिक्स सामान तथा एक और पिकप गाड़ी में नमकीन, खली आदि खाद्य सामग्री का जखीरा ले जाया जा रहा था। व्यापार कर विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को पकड़ लिया। चालकों से पूंछतांछ की तो किसी के पास सामान को लेकर जीएसटी के पक्के बिल नही मिले। व्यापार कर विभाग की टीम ने दोनों गाड़िया जब्त कर लीं।
पूंछतांछ में टैंपों के चालक ने बताया कि वह सब्जी मंडी से इलेक्ट्रोनिक्स का सामान लेकर सिरसा कलार जा रहा था। व्यापार कर विभाग के सहायक आयुक्त रविकांत ने बताया कि दोनों गाड़ियों के मालिकों को आवश्यक प्रपत्र के साथ बुलाया गया है। उनके कागजात देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।






Leave a comment