
उरई। कौन बनेगा नन्हा कलाम की तर्ज पर जालौन कैरियर प्रोग्राम जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की अभिनव योजना है जो कि जिला प्रशासन का दूसरा नवाचार है का भी शुभारंभ हो गया है। यह योजना गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को लाभ पहुंचाने वाली जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की महत्वकांक्षी अभिनव योजना है। तभी तक जनपद जालौन कैरियर प्रोग्राम कोचिंग का लाभ उठाने वाले 308 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया जिसमें केवल तीस छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया गया। जिसकी आज राजकीय इंटर कालेज उरई में परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 190 छात्र-छात्राओं ने उक्त परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में बैठे छात्र-छात्राओं का चयन मैरिट लिस्ट में वरिष्ठता के आधार पर किया जाएगा। जिसका रिजल्ट 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व राजकीय इंटर कालेज में चस्पा कर दिया जाएगा। चयनित तीस छात्र-छात्राओं के पठन पाठन जनपद के कुशल अनुभवी अध्यापकों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा राजकीय पुस्तकालय उरई में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्ष में किया जाएगा। कोचिंग का प्रारंभ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अगस्त के प्र्रथम सप्ताह मेें किया जाएगा।






Leave a comment