कदौरा-उरई । पालीथिन प्रतिबन्ध को लेकर राज्य सरकार के सख्त निर्दशो के तहत जनपद में जागरूकता अभियान रैली निकाल लोगो में जागरूकता एवं हिदायत दी जा रही है। जिससे पालथिन का इस्तेमाल पूर्णतया बन्द हो सके। वही कालपी के बाद आज कदौरा नगर में भी रैली निकाल लोगांे को जागरूक किया गया।

ज्ञातव्य हो कि पर्यावरण प्रदूषण सहित अन्य समस्याओ का कारण बना पालीथीन प्रयोग के प्रति गौरतलब करते हुए गत 15 जुलाई से इसके प्रयोग पर प्रतिबन्ध के आदेश जारी करते हुए जिम्मेदारी सम्बंधित विभागों को सौंपी गयी जिसके चलते आज कदौरा नगर में नायाब तहसीलदार भान सिंह,वरिष्ठ लिपिक नगरपंचायत मैथिलीशरण गुप्त व् थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार,प्रधानाचार्य रामनाथ जाटव,इफ्तिखार आफरीदी सहित सभासदों ने नगर महंत भगवत विशाल इंटर कालेज से पालीथिन प्रतिबन्ध रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर बाजार,बसस्टैंड,सहित सभी जगह रैली निकाली गयी व् लोगो को जागरूक कर बताया गया कि पालीथिन के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाया जा चूका है लिहाजा पालीथिन का प्रयोग न करे एव इसके प्रयोग खरीद फरोख्त करने वाले पर कार्यवाही की जायेगी वही लोग सामान सामग्री खरीदने के लिए कपड़ा बैग का इस्तेमाल करे जिससे प्रदूषण को बचाया जा सके साथ ही पालीथिन कचरे को खाने से मवेशियों की भी मौत होती है। वही नगर बाजार की दुकानदारो को भी हिदायत दी गयी कि उक्त पालीथिन का क्रय विक्रय बन्द करते हुए ग्राहकों के लिए सामग्री देने के लिए कागज व कपड़ांे के बैग का इस्तेमाल करे अन्यथा की स्थित में कार्यवाही की जायेगी उक्त रैली अभियान के प्रति बाजार नगरध्क्षेत्र वासियो में अरविन्द्र बाबू द्वारा एक पोस्ट के जरिये कहा गया कि आखिर सरकार ने किस पालीथिन पर प्रतिबन्ध लगाया गया है जो गरीबध्दुकानदार ठेले य दुकानों में इस्तेमाल करते है वो य फिर जो बड़ी बड़ी कम्पनी सॉस नमकीन व अन्य प्रोडक्ट की पैकिंग करते है वो खैर अगर बन्द ही करना है तो सभी तरह की पालीथिन पर प्रतिबन्ध लगाया जाये जो बड़ी कम्पनी अपना बिस्किट,नमकीन,सास,पालीथिन में ही पैकिंग कर मार्केट में परोसते है उसमे रोक नही और जो अधिकांश लघु उधोग करने वाले दुकानदार इस्तेमाल करते है उसमे रोक असमानता है जिसमे सभी पर समानता से पूर्णतयः प्रतिबन्ध होना चाहिए वही रैली में नायाब तहसील दार भानसिंह,वरिष्ठ लिपिक मैथिलीशरण गुप्त, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सभासद इमरान, सूर्यांश, देवीदीन, खेमा व प्रधानाचार्य रामनाथ जाटव,इफ्तिखार आफरीदी शिक्षक पृथ्वीपाल,नवाज खान,सहित भगवत विशाल के बच्चे रैली में सम्मलित रहे।

Leave a comment