उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र में तेज गति से आ रहे लोडर ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
नगर पंचायत ऊमरी से बाबूपुरा बंबा के माइनर पर यह टक्कर हुई। लोडर मध्य प्रदेश से पाइप भरकर कुठौंद की ओर जा रहा था। तेज गति के कारण बाबूपुरा के बंबा के पास चालक अपना संतुलन खो बैठा और मोटर साइकिल में टक्कर मारता हुआ पास में एक खेत में जाकर पलट गया। लोडर चालक भी इस घटना में बुरी तरह घायल हुआ है। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया।
घायलों में मोटर साइकिल सवार नारायण विश्वकर्मा (37वर्ष) व रामजी (10वर्ष) के नाम पता चले हैं। उधर बाद में लोडर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।






Leave a comment