उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के नैनापुर में पानी की सरकारी टंकी के पास वृद्ध का शव मिला। जिसकी पहचान दुर्जन चैधरी के रूप में हुई।
बताया गया है कि दुर्जन मोचीगीरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। जिसकी वजह से घर के लोग उसे पसंद नही करते थे। वह भी घर नही जाता था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब के नशे में ही उसकी मौत हो गई।
उसके शव की खबर मिलने पर डायल-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी लेकिन उन्होंने कहा कि उनको कोई मतलब नही है और वे मौके पर नही पहुंचे।






Leave a comment