उरई। आटा बस स्टैण्ड पर चूड़ी खरीद रही महिला का पर्स किसी बदमाश ने पार कर दिया। जिसमें 600 रुपये नगद, एक जोड़ी पायल और एक नाक की कील रखी थी।
पीड़िता रामरती पत्नी धनीराम निवासी खरका थाना डकोर ने बताया कि वह आटा बस स्टैण्ड पर चूड़ी खरीदने के लिए रुकी थी तभी किसी ने उसका पर्स उड़ा दिया। उसे अपनी बहन के घर पाण्डेयपुर जाना था। लेकिन पर्स गायब हो जाने से उसके पास इतने पैसे भी नही बचे कि वह घर वापस भी लौट सके। उसने आटा थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment