
उरई। कोतवाली उरई पुलिस के लापरवाह रवैये एवं वाहन चोरों को गिरफ्तार न करने के कारण महिला आज चैथे दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनशन पर बैठी रही।
स्थानीय मोहल्ला इंदिरा नगर हाल मुकाम गोपालगंज उरई निवासी प्रतिभा अवस्थी पत्नी पंकज अवस्थी ने बताया कि 22 अगस्त 2017 को उसकी बोलेरो पिकअप लोडर चोरी चली गई थी जिसका मुकदमा कोतवाली उरई में दर्ज है। विवेचक द्वारा दिलचस्पी न देने के बाद भी उसके द्वारा वाहन चोरों का पता लगाया गया और पुलिस को सटीक जानकारी दी गई जिस पर पुलिस ने चार नवम्बर 17 को वाहन चोरों को पकड़ कर हवालात में रखा और मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ दिया। जिसके कारण 28 दिसम्बर 17 को कलेक्टेªट परिसर मेें धरना प्रदर्शन किया। 29 दिसम्बर 17 को उक्त चोरों को पकड़ा गया और पुलिस ने कड़ाई से पूंछतांछ की गई तो उन्होंने लोडर चोरी की घटना कबूली और वाहन को काटकर टुकड़े-टुकड़ेकर बरामद गई। वाहन चोर राजेन्द्रपुत्र रामकुमार यादव ने अपने छोटे भाई रोहित कुमार सहित छह लोगों के नाम बताए जिसमें राजेन्द्र एवं एक कबाड़ी को दो जनवरी 18 को जेल भेजा गया जबकि चार आरोपियों को भी तक गिरफ्तार नही किया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे जानकारी मिली है कि गाड़ी की टंकी नरेश कुमार गुप्ता की गाड़ी नंबर यूपी 92 टी 0322 में लगी हुई है। जिसकी तत्काल सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही नही है। पीड़िता का आरोप है कि गाड़ी चोरी होने के बाद से उसका परिवार भुखमरी की कगार पर है और अगर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही हुई तब तक उसकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
फोटो परिचय- भूख हड़ताल पर बैठी महिला
फोटो नंबर-1






Leave a comment