उरई। जनपद के किसानों को उचित समय पर उचित कीमत पर एवं उचित स्थान पर कृषि संबंधी निवेशों एवं तकनीकी तथा लाभकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेलों का आयोजन 20 जुलाई से किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी यहां जारी विज्ञप्ति में देते हुए जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेलों में ब्लाक के अंतर्गत सभी गांव के किसानों कृषि, कृषि, रक्षा, उद्यान, पशुपालन, रेशम, सहकारिता, सिंचाई, विद्युत आदि विभागों के अधिकारियों, बैंकर्स, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक भाग लेगे। इन मेलों में ब्लाक के चयनित लाभार्थी किसानों फसल प्रदर्शन, किट, बीज, मिनी किट, कृषि उपकरण, किसान के्रडिट कार्ड एवं अनुदान पर कृषि निवेश उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इन कृषि निवेश मेलों के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी तय कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि बीस जुलाई को ब्लाक परिसर कोंच, 21 को कुठौंद, 23 को ब्लाक माधौगढ, 24 को ब्लाक रामपुरा, 25 को ब्लाक कदौरा, 26 को डकोर ब्लाक का राजकीय कृषि बीज भंडार, एट में 30 जुलाई को, ब्लाक नदीगांव में 31 जुलाई को, ब्लाक परिसर जालौन और महेबा ब्लाक के कृषि मेले का आयोजन एक अगस्त को उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय परिसर कालपी में किया जाएगा।






Leave a comment