कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र ग्रामीणांचल में एक परिवार में शादी के बाद ऐसा उलट फेर हुआ कि क्लेश के चलते शादी के एक माह में बहू ने मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली और उसके बाद पत्नी की मौत से क्षुब्ध युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और दहेज मामले में आरोपी मां, बाप को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिससे घर में बचे तीन नाबालिग बच्चे बेसहारा हो गए देखते ही देखते पूरा घर दो माह में ही वीरान हो गया।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम बड़ागांव निवासी रामदेवी व उसके पति नारायण केवट को आज पुलिस द्वारा दहेज प्रथा मामले में जेल भेज दिया गया। जिनके घर में अब बचे नाबालिग तीन बच्चे लालसिंह 15 वर्ष, भूरी 6 वर्ष, छोट बिट्टी आठ वर्ष पूर्णतया बेसहारा हो गए। कैसे बिगड़ा परिवार आपको बता दे कि गत 12 मई को कदौरा के ग्राम बड़ागांव निवासी नारायण ने अपने बेटे का विवाह जिला फतेहपुर ग्राम लहरामऊ निवासी प्रिया के साथ किया था। शादी के बाद अचानक सास बहू के झगड़े में बढ़ते क्लेश को लेकर 9 जून को प्रिया ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली जिससे उसकी 12 जून को मौत हो गयी। मृतका के परिजन पिता श्रीराम की शिकायत पर सास, ससुर, दामाद व अन्य पर दहेज हत्या का मामला कदौरा थाने में दर्ज हो गया और बहू की मौत के बाद क्षुब्ध होकर नारायण के पुत्र विनोद ने भी बेरी के पेड़ में फंदा डालकर फांसी लगा ली जिससे उसकी भी मौत हो गयी। अब दर्ज मामले में आज पुलिस द्वारा आरोपी सास, ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बड़ागांव घर में मां, बाप के जेल जाने के बाद उन पर आश्रित तीन और नाबालिग बच्चे पूर्णतया बेसहारा हो गए। हैरत की बात ये है कि इन तीन नाबालिग बच्चों में एक और नाबालिग आरोपी है फिलहाल पूरा घर देखते ही देखते दो माह में वीरान हो गया।
फोटो परिचय-पुलिस की गिरफ्ट में आरोपी

Leave a comment