जालौन-उरई। पालीथिन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में दो किलो पालीथिन जब्त करके संबंधित दुकानदारों को जुर्माने के लिए नोटिस थमा दिये गये।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। बाजार बैठगंज में लगभग आधा सैकड़ा दुकानों पर पालीथिन चैक की गईं। इस दौरान आधा दर्जन दुकानों से दो किलो ग्राम पालीथिन जब्त हुई।
जिन दुकानों से पालीथिन मिली उन्हें पालिका प्रशासन ने जुर्माना वसूली के नोटिस थमा दिए हैं। सफाई निरीक्षक ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार नगर में 50 माइक्रोन से कम घनत्व की पालीथिन का इस्तेमाल कतई नही होने दिया जायेगा। फिर भी किसी दुकान पर पालीथिन मिलती है तो जुर्माना इस प्रकार होगा। 100 ग्राम तक 1000 रुपये, 101 ग्राम से 500 ग्राम तक 2000 रुपये, 501 ग्राम से 1 किलोग्राम तक 5000 रुपये, 1 किलोग्राम से 5 किलोग्राम तक 10 हजार रुपये, 5 किलोग्राम से अधिक मिलने पर 25 हजार रुपये।

Leave a comment