जालौन-उरई। नगर में संचालित एक जूनियर विद्यालय अध्यापक की करतूत के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।
पहले इस विद्यालय के बारे में शिकायत की गई थी कि यहां सुबह की प्रार्थना नही कराई जाती तब सीओ ने जांच करके अध्यापक के पेंच कसे थे। अब इस अध्यापक पर आरोप लगा है कि वह विद्यालय के समय में पढ़ाना बंद करके ड्रेस की बिक्री करने जाता है।
सहयोगी शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिक्षक ने अपने परिवार के लोगों के नाम पर संस्था का पंजीकरण करा रखा है। जिसके माध्यम से वह ड्रेस बिक्री के काम में लगा हुआ है। विभागीय अधिकारी जानकारी होते हुए भी उसके खिलाफ कार्रवाई नही कर रहे। खंड शिक्षाधिकारी महेश कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में उक्त शिक्षक का नाम आ चुका है और वे उसे कारण बताओं नोटिस जारी करने जा रहे हैं।






Leave a comment