उरई। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध , ध्वस्त कानून व्यवस्था , महिला उत्पीड़न पर प्रदेश सरकार के खिलाफ कल दिनाँक 21 जुलाई 2018 को प्रातः 11 बजे गाँधी चबुतरा , गांधी मार्केट , तहसील के सामने उरई में उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर धरना -प्रदर्शन का आयोजन जाएगा। जिनमे जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल उप्र शासन को ज्ञापन दिया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चै. श्याम सुंदर, जालौन डॉ. रेहान सिद्दीकी शहर अध्यक्ष उरई ने समस्त कांग्रेसजनों से अपील की है कि कार्यक्रम शामिल होकर अपनी सहभागिता करे।

Leave a comment