उरई। बुन्देलखंड के महोबा जिले में स्थित सिटी पैलेस में बहुजन समाज पार्टी की बुन्देलखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसमें मुख्य जोन प्रभारी लालाराम अहिरवार ने पुराने और पार्टी के वफादार कार्यकर्ता संजय गौतम का निष्कासन रद्द करते हुए उनकी वापसी की घोषणा की है। इस दौरान मुख्य जोन इंचार्ज गयाचरन दिनकर, जगजीवन अहिरवार, भूपेन्द्र आर्या, जितेन्द्र शंखवार, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष जालौन हीरालाल चैधरी, जिलाध्यक्ष झांसी रामबाबू चिरगईयां, मंडल जोन इंचार्ज पवन चैधरी सहित समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महोबा जिले के सिटी पैलेस में बसपा की बुन्देलखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसमें बुन्देलखंड के मुख्य जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार ने पार्टी को मजबूत बनाने का आवाह्न करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व मंडल कोर्डिनेटर संजय गौतम का निष्कासन रद्द किया और पार्टी में वापसी की घोषणा की। साथ ही जिलाध्यक्ष जालौन और जिलाध्यक्ष झांसी ने संजय गौतम को पार्टी में वापसी होने पर माला पहनकर स्वागत किया।
बैठक में मुख्य जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गांव-गांव, शहर-शहर जाकर पार्टी और बहिन मायावती की जनहिकारी नीतियों और सिद्धांतों के बारे में बताना होगा। जिससे 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी का बुन्देलखंड की चारों सीटों पर जीत का परचम फहराया जा सके। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कानून व्यवस्था तो बेहतर होती ही है। इसके साथ ही गरीब और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए लाभकारी योजनायें चलाई जाती है।वहीं पार्टी में वापसी होने पर संजय गौतम ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में जोड़कर मजबूत बनाने का हर सम्भव प्रयास करेगे। इसके साथ ही हमेशा पार्टी हित में काम करेंगे। इस मौके पर राम कुमार पाल, महेन्द्र सोमई, मनोज यागिक, ब्रजेन्द्र पटेल कपासी, सतेन्द्र परिहार, रविन्द्र गौतम, धमेन्द्र पाल प्रधान जी, विनय गौतम, विवेक चैधरी और सोनू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a comment