जालौन-उरई । कोतवाली पुलिस ने गुरूवार को अश्लील सामग्री की तलाश में नगर की मोबाइल की दुकानों के कम्पयूटरों को खंगाला। पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर में कुछ मोबाइल की दुकानों पर मोबाइलों में अश्लील वीडीओ क्लिपें डाली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मोबाइल की दुकानों के कंम्प्यूटरों पर अश्लील सामग्री की तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर क्राइम कानून व्यवस्था प्रभारी विनोद पांडे को सूचना मिली कि नगर की कुछ मोबाइल की दुकानों पर कम्प्यूटर से मोबाइलों में अश्लील वीडियो क्लिप आदि डाली जा रही है। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम ने एसआई उमेश सिंह एवं पुलिस बल के साथ नगर की मोबाइल की दुकानों पर जाकर दुकान पर लगे कम्प्यूटरों को अश्लील सामग्री की तलाश में खंगालने में जुटी है।






Leave a comment