जालौन-उरई । बिजली विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया है जिनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
गुरुवार को बिजली विभाग की टीम एसडीओ नवीन सिंह, जेई गौरव कुमार, टीजीटू शशिभूषण भारद्वाज की टीम ने ग्राम पमां में चेकिंग अभियान चलाया तथा मानवेंद्र सिंह निरंजन निवासी पमां, नजीर खां निवासी पमां, अशोक कुमार पटेल निवासी पमां को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ लिया है। बिजली विभाग की टीम ने तीनों लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। विभाग की इस कार्रवाई से गांव में हडक़ंप मच गया।

Leave a comment