जालौन-उरई । सांय ढलते ही नगर में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों की महफिले सजने लगती है जिसके कारण वहां से राहगीरों खास कर महिलाओं को निकलने में खासी परेशानी होती है। गुरुवार की रात को कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया तथा 34 लोगों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराबियों में हडक़ंप रहा।
नगर के मध्य स्थित बस स्टैंड पर गांधी स्मारक बना हुआ है। सांय ढलते ही इस के आसपास शराब पीने वालो की महफिल सजने लगती है। बस स्टैंड पर देशी, वियर, अंग्रेजी की शराब के साथ प्लास्टिक ग्लास, नमकीन, कोल्ड-ड्रिंक, सोडा आदि की व्यवस्था होने के साथ आढ़ होने के कारण यह स्थान शराबियों के मुफीद स्थान माना जाता है। यही कारण यहां पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। गुरुवार को कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, विनोद कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा, उपनिरीक्षक सतीश कुमार यादव ने पुलिस फोर्स के साथ गांधी स्मारक, महारानी लक्ष्मीबाई, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, देवनगर चौराहा, कोंच चौराहा, समेत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तथा होटलों में शराब पी रहे 34 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से इधर उधर बैठकर शराब पीने वालों में हडक़ंप मचा रहा है तथा छिपछिपा कर इधर-उधर बैठकर पीते रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कुछ लोग क्षेत्र पंचायत कार्यालय में जाकर अंधेरे में बैठकर शराब पीते देखे गए।






Leave a comment