मन्दिर विस्थापन को लेकर दुर्गा मन्दिर कमेटी के लोगों से मिले अधिकारी
मन्दिर व मस्जिद के विस्थापन के निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी जोरों पर
कालपी-उरई । कालपी का चौदह वर्ष से अधूरी पड़ी परियोजना को पूरा करने के लिए स्थानीय प्रशासन व एनएचएआई के प्रशासन ने कमर कस ली है। उपजिलाधिकारी कालपी व पुलिस उपाधीक्षक सहित हाइवे के लोगों ने दुर्गा मंदिर व शंकर जी के मन्दिर कमेटी के लोगों से मुलाकात की तथा मन्दिर विस्थापन की जानकारी दी। इस दौरान महन्त जमुनादास जी महाराज व क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन मौजूद रहे।
शुक्रवार को नेशनल हाईवे के जनसम्पर्क अधिकारी डीएन तिवारी ने उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र व पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम के साथ क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन व मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ कालपी धाम के महन्त जमुनादास जी महाराज की मौजूदगी में मन्दिर कमेटी के लोगों से मुलाकात कर मन्दिर विस्थापन की बात कही। तथा उन्होंने कहाकि मन्दिर विस्थापन के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। इसके अलावा मस्जिद के विस्थापन की तैयारी शुरू कर दी है। शीघ्र ही इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा आज नेशनल हाईवे के लोगों ने माइक के द्वारा अतिक्रमणकारियों को यह चेतावनी भी दी है कि जो भी हाइवे की सीमा के अन्दर अभी भी दुकान व मकान बनाये है।हटा ले। अन्यथा प्रशासन उसे हटाने के लिए मजबूर होगा। नेशनल हाईवे को लोगों ने जिलाधिकारी मन्नान अख्तर के निर्देश पर एक माह के भीतर सर्विस रोड तैयार करने के मामले में हाइवे ने कार्य में एकदम तेजी ला दी है।

Leave a comment