कालपी-उरई । नगर पालिका परिषद कालपी की अध्यक्षा श्रीमती बैकुण्ठी देवी व चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने सामूहिक रूप से अम्बेडकर छात्रावास कागजीपुरा में वृहद वृक्षारोपण किया तथा इसके उपरान्त नगर पालिका परिषद कालपी में पहुंचकर पालिका के अभिलेखों को गहनता से निरीक्षण किया। तथा नगर विकास को लेकर पालिका के बाबुओं से वार्ता की।
गुरुवार की सुबह नगर पालिका परिषद कालपी की अध्यक्षा श्रीमती बैकुण्ठी देवी व चेयरमैन प्रतिनिधि तथा बसपा के बुन्देलखण्ड जोन के प्रभारी जगजीवन अहिरवार ने नगर में सामूहिक रूप से वृक्षारोपण का आगाज करते हुये अम्बेडकर छात्रावास कागजीपुरा कालपी में वृहद वृक्षारोपण करते हुए छायादार व फलदार एक दर्जन के करीब वृक्षों को रोपित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्षा ने कहा कि वृक्षारोपण का कार्य एक पुनीत कार्य है। इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। वही चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने कहाकि वृक्ष हमारी जीवन की बहुमूल्य धरोहर है।इसे हमें संजोकर रखना है। इस दौरान हिम्मत सिंह गौतम,न्याज उल्ला, एेनुल हसन, हरनारायण पाल, राजेश आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके उपरान्त पालिकाध्यक्षा श्रीमती बैकुण्ठी देवी व चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार नगर पालिका परिषद कालपी के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने बारी-बारी से  नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की तथा अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा नगर पालिका परिषद द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों की पत्रावलियों को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि नगर विकास के लिए वह किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी तथा नगर में तेजी से विकास कार्य शीघ्र शुरू होंगे। तथा बिना किसी भेदभाव के जनसहभागिता के साथ विकास को गति दी जाएगी।

Leave a comment