0- शराबी दरोगा ने कोतवाली में मचाया बबाल, कोतवाल ने एस. पी को दी सूचना

कालपी-जालौन । शराब के नशे में घुत दरोगा ने देर रात समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आई महिला से छेड़खानी की इसके उपरान्त कोतवाली पहुचकर साथी एस. आई से जमकर अभद्रता करने पर कोतवाल ने नशेड़ी दरोगा का चिकित्सीय परीक्षण कराकर घटना से एस.पी को अवगत कराया।

गुरूवार की रात करीब साढे दस बजे के आसपास कोतवाली मे तैनात एस.आई  शराब के भंयकर नशे मे चूर था और नशे की हालत मे ही सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुच गया। जहा अस्पताल मे एक वर्ग विशेष की महिला इलाज कराने आयी थी  जो वही खड़ी थी। नशे मे धुत दरोगा उक्त महिला के पास पहुचा और उससे छेडखानी करते हुये अभद्रता करने लगा। जिस पर महिला ने उसका विरोध किया। लेकिन फिर भी वह नही माना इतने मे महिला का पति वहा आ गया। जिस पर महिला व उसके पति से दरोगा भिड़ गया और गाली गलौच करने लगा तो महिला व उसके पति ने उसे पीट डाला। वही इस घटना से अस्पताल मे हडकम्प मच गया और डयूटी पर तैनात कर्मी बाहर आ गये। जिसके बाद उक्त दरोगा कोतवाली पहुचा जहा पर बैठे साथी दरोगा से भी गाली गलौच करने लगा मामले की सूचना कोतवाल सुधाकर मिश्रा को दी गई। जिस पर उन्होने पूरे मामले को एस पी को बताया और नशे मे धुत दरोगा का  चिकित्सकीय परीक्षण कराया और उसके ऊपर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।

Leave a comment