कालपी-उरई । पूरे सूबे में 15 जुलाई के बाद लगी पालिथीन रोक के बाद नगर पालिका परिषद कालपी के प्रशासन ने कड़ा रुख शुरू कर दिया है। पालिका के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ पालिथीन जब्ती अभियान चलायाजिस दौरान तीन दुकानदारों के चालान काटे गये।
सफाई निरीक्षक विपिन कुमार सिंह आरआई रामभवन सिंह, शिशुपाल सिंह यादव, एजाज, सर्फराज, विशाल भारती, कालका,गुरुचरन सहित एक दर्जन लोगों की टीम ने नगर की दुकानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। बार-बार मना करने के बाद न मानने पर पालिका प्रशासन ने रमा शंकर पुत्र छेदा लाल निवासी आलमपुर में फल के दुकानदार का चालान किया।इसी प्रकार नूर उल्ला फल विक्रेता के चालान के अलावा संजय माथुर किराना की दुकान का चालान किया गया। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक दुकाने चेक की गई। सफाई निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि 100 ग्राम पालिथीन पकड़े जाने पर 1000 रूपये का जुर्माना वसूला 100 ग्राम से 200 ग्राम पालिथीन पकड़े जाने पर 2000 रूपये का जुर्माना तथा 5 किलो से अधिक पकड़े जाने पर 25000 रूपये से 65000 रूपये तक का जुर्माना का प्रावधान है तथा एक व्यक्ति की सजा है। पालिका प्रशासन द्वारा चलाई गई इस कार्यवाही से दुकानदारों में हडक़ंप मच गया।

Leave a comment