ईंटों-उरई । ईंटों चौकी अंतर्गत ग्राम महापौला में करंट लगने से पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
ग्राम महापौली में अमर सिंह रैदास की पांच वर्षीय पुत्री रेशमा घर में झाड़ू लगा रही थी। जैसे ही वह दरवाजे के पास पहुंची और दरवाजे को छुआ तो उसमें करेंट आने के कारण वह उसकी चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। दरवाजा लोहे का था जिसके ऊपर से घरेलू बिजली का तार निकला था। बताया जाता है कि तार में कही कट होने के कारण दरवाजे में करेंट आ गया और यह घटना हुई। करेंट से बच्ची का पूरा शरीर झुलस गया था। इस आकस्मिक घटना से परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल है, चौकी पुलिस को सूचना दे दी गयी है।






Leave a comment