उरई। प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदेशीय आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस इकाईयों ने संयुक्त रूप से कोतवाली के सामने स्थित गांधी चबूतरा पर धरना दिया। धरना सभा की अध्यक्षता चौ. शयामसुन्दर ने की तथा संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष डा. रेहान सिददीकी ने की।
धरना सभा को सम्बंधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता अनुज मिश्रा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी तरह से फेल हो चुकी है जिससे जनता का भी इन सरकारों से मोह भंग होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार सभी परेशान है केवल पूंजीपति ही सरकार का लाभ उठाकर मौज कर रहे है। जिसका खामियाजा 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पडेगा।धरना सभा को गुलाब खां, अमर सिंह, संतराम नीलाचंल आदि ने भी सम्बोधित किया। धरना सभा में प्रमुख रूप से पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमर सिंह, शहर उपाध्यक्ष गुलाब खां, रामप्रकाश द्विवेदी, संतराम नीलांचल, आदित्य कुमार मिश्रा, अनुज मिश्रा, अरविंद सेंंगर, प्रमोद रिछारिया, सीताराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment