माधौगढ़-उरई । बालू माफियाओं के द्वारा क्षेत्र में मध्यप्रदेश से लगातार खनन के चलते प्रशासन की नाक में दम हो गया। माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हैं कि एसडीएम के अर्दली से भी ट्रैक्टर की चाभी लेकर फरार हो गए हैं। लेकिन तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बालू माफियाओं को सबक सिखाने का मन बना लिया।
जिसके चलते उन्होंने दिन दहाड़े तेज रफ्तार में चलने बाले बालू ट्रैक्टरों को रामपुरा रोड पर पकड़ लिया। हालांकि दो ट्रेक्टर मौका देखकर निकल गए लेकिन एक ट्रैक्टर को बालू सहित पकड़ कर सीज कर दिया। तहसीलदार ने बालू माफियाओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अवैध रूप से बालू का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।






Leave a comment