
ईकाई मालिकों से बात कर दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन
कागज बनाने वाली मशीनों तथा रौ मैटेरियल को देखा
कालपी। उप्र सरकार की निबन्धन सचिव आईएएस मिनिस्ती ने शनिवार को अधिकारियों के साथ हिन्द हैण्डमेड पेपर इकाई पहुंची वहां पर हाथ निर्मित कागज व रौ मिटेरियल व मशीनों को देखा तथा आने वाली परेशानियों की जानकारी ली। वहां मौजूद इकाई मालिकों की बात सुनी तथा समस्याओं के समाधान किये जाने का उन्हे आश्वासन दिया।
उप्र सरकार की निबन्धन सचिव व जालौन जिले की नोडल अधिकारी आईएएस मिनिस्ती एस. लखनऊ से चलकर प्रात: नौ बजे शनिवार को डाक बगले कालपी पंहुची वहां पर अधिकारियोंं के साथ बैठक करने के उपरान्त एक जनपद एक उत्पाद रुप में कालपी के हाथ कागज को बढ़ावा देने व उनकी समस्याओं के निदान को लेकर अधिकारियों के साथ हिन्द हैण्डमेड पेपर इकाई पर पहुंची। वहां पर हैण्डमेड पेपर व कागज बनाने वाली मशीनों व रौ मिटेरियल को देखा तथा वहां मजदूरी पर कार्य करने वाली महिलाओं से आय की जानकारी ली। वहां मौजूद कागज उद्यमियों से आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। वहां मौजूद हाथ कागज उधमियों ने बताया कि नगर के लोगों को रोजगार देने वाली हाथ कागज इकाई अनेक समस्यायें है। कागज सप्लाई का सरकारी आर्डर न मिलना,जीएसटी लागू करना तथा विद्युत बिल में छूट न मिलना आदि अनेक समस्याओं की जानकारी दी। तथा उक्त समस्याओं के निराकरण की मांग की। उन्होंने कागज निर्माताओं को आश्वासन दिया कि जो भी कठिनाइयां है उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजकर समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करुंगी । उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र, मण्डलीय ग्राोमोद्योग के प्राचार्य मनोज दिवाकर, पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम, कागज उद्यमी सलीम चच्चा, सीताराम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, कुलदीप शुक्ला, प्रेम कुमार गुप्ता के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।






Leave a comment