
अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार ने किया स्वागत
कालपी-उरई । उत्तर प्रदेश सरकार के एससी-एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य गौरव दयाल ने कालपी नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा उन्होंने अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार से सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं सहित कई जानकारियां ली।
शनिवार की दोपहर उत्तर प्रदेश सरकार के एससी-एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य गौरव दयाल औरैया से मोठ जाते समय कालपी के पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण गृह पहुंचे। जहां नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की। तथा अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार से सफाई कर्मचारियों की संख्या के अलावा दी जा रही सुविधाओं समय से वेतन आदि बंटने जैसी तमाम बिन्दुओं पर चर्चा की तथा एक घंटे तक रुकने के उपरांत मोंठ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान रमेश यादव, अरुण, विजय राजपाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।






Leave a comment