कुठौन्द-उरई ।  जहाँ एक ओर योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करती है वही दूसरी ओर कुछ ग्राम प्रधान अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट करने में जुटे रहते हैं।
मामला जालौन के कुठौंद ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिचौली का है जहां पर महिला ग्राम प्रधान के पति राजू गुप्ता सरकारी धन का बन्दर बांट योजनाओं को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान पति की कारस्तानी के चलते जहां पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठाने से महरूम हैं वहीं आपत्र लोग योजनाओं का लाभ उठाने मेंलगे हैं। गरीब मजदूर जॉब कार्ड धारक काम न मिलने के कारण ग्राम से पलायन करने को मजबूर हैं। जाब कार्ड धारकों की बजाय गांव में जेसीवी मशीनों से कार्य कराकर सरकारी धन का बंटरबांद कर लिया जाता है। ग्रामीणों ने कई बार जिले के उच्च अधिकारियों से ग्राम प्रधान की कारगुजारियों की शिकायत की लेकिन फिर भी प्रधान पर कोई कार्यवाही नही की गयी।

Leave a comment